बारां: प्रेमी ने शक में विधवा का किया कत्ल, हत्या के 35 दिन बाद DNA सैंपल जांच में पकड़ा गया

By: Pinki Fri, 16 July 2021 11:29:33

बारां: प्रेमी ने शक में विधवा का किया कत्ल, हत्या के 35 दिन बाद DNA सैंपल जांच में पकड़ा गया

बारां जिले के बापचा थाना क्षेत्र के कडैयाहाट गांव में 40 वर्षीय विधवा महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या 10 जून को की गई थी। हत्या के 35 दिन बाद यानी कल गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का प्रेमी है। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 16 लोगों के DNA सैंपल की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी भरत कुमार (35) पकड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि कई साल से महिला व भरत के बीच प्रेम संबंध है। भरत कुमार को शक था कि महिला किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क में है। ये बात भरत को नागवार गुजरी और उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पत्थर या हथौड़े से महिला के चेहरे पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।

अकेली रहती थी महिला

महिला घर में अकेली रहती थी उसके पति की 3 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके 4 बच्चे अलग घर में रहते थे। 10 जून को विधवा महिला का 1 दिन पुराना शव घर की छत पर लहूलुहान हालत में मिला था। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एफएसएल की टीम व डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। जिसमें शक की सुई संदिग्ध पर टिकी थी। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। 16 लोगों के DNA सैंपल करवाए। जिसमें महिला के शरीर पर मिले सबूतों से आरोपी प्रेमी का डीएनए मैच हुआ। जिसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने सब कुछ बता दिया।

ये भी पढ़े :

# श्रीलंका को तगड़ा झटका, कुशल परेरा सीरीज से बाहर, भारतीय टीम ने फ्लडलाइट में की प्रेक्टिस

# कोरोना के दो वैरिएंट से संक्रमित महिला की हुई मौत, जीनोम सीक्वेंसिंग से हुई थी पहचान; जानें इससे जुड़ी हर बात

# एक महीने में रवि दुबे ने घटा लिया इतना वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

# कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट लेकर देहरादून-मसूरी घूमने पहुंचे टूरिस्ट, 13 गिरफ्तार

# अक्षय कुमार ने चुना नया रोल! बनेंगे एक्टिंग गुरु, बांटेंगे 30 साल का अनुभव, Video में बोली ये बातें

# कोरोना संक्रमित होने के बावजूद RT-PCR टेस्ट दिखा रही नेगेटिव, बेंगलुरु से सामने आए ऐसे आठ मामले; दो की मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com